Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में मानसखंड युवा वेलफेयर सोसाइटी ने फूंका पुतला, मांगी सार्वजनिक माफी

- Photo by : social m edia

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 05:32:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 05:32:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड के लोगों के प्रति समाजवादी पार्टी के नेता  अखिलेश यादव के नाम से जुड़ी उस कथित टिप्पणी की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिये’ कहे जाने को लेकर प्रवासी उत्तराखंडियों में गहरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड के लोगों के प्रति समाजवादी पार्टी के नेता  अखिलेश यादव के नाम से जुड़ी उस कथित टिप्पणी की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिये’ कहे जाने को लेकर प्रवासी उत्तराखंडियों में गहरा रोष व्याप्त है मुरादाबाद में निवास कर रहे प्रवासी उत्तराखंडी समाज के लोगों ने इस प्रकार की टिप्पणी पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। उत्तराखंड के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर अपनी मेहनत, ईमानदारी, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देते हैं। ऐसे में उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी से समाज में आहत होने और असंतोष की भावना उत्पन्न होना स्वाभाविक है।उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, वीरभूमि भी है। 

इस पावन धरती ने देश को वीर सैनिक, संत और राष्ट्रसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान व्यक्तित्व दिए हैं। जिस धरती के वीर भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं, उस धरती के लोगों को ‘घुसपैठिया’ कहना उनके स्वाभिमान और बलिदान का अपमान है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के प्रति दुर्भावना व्यक्त करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड के लोगों के सम्मान की रक्षा करना और समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है। इस बयान पर तीखी आपत्ति जताई और अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी की मांग की ताकि कोई भी नेता भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणी करने से बचे इस दौरान चंदन मेहरा, विनोद रावत , हरीश बोरा , महेंद्र शाह , गजेंद्र रावत, पान सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, , रघुवीर बिष्ट,  प्रमोद डंडरियाल, नरेंद्र रावत, चंदन बिष्ट, चेतन मेहता, देवेंद्र नेगी , जग्गू बोरा, हरेन्द्र ध्यानी , गौरव रावत, बिट्टू रावत, रमेश बिष्ट, महेन्द्र, राधा रावत , महेंद्र सिंह बजेठा, शंकर सिंह मनराल, गोविन्द सिंह रावत, जीतेन्द्र सिंह खाती , नवीन जोशी, ईश्वर अधिकारी, डी. एस. अधिकारी