Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 13/02/2026 12:07:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 13/02/2026 12:07:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 2 फरवरी, 2026 (सू0वि0) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन हेतु एक बैठक जनपद न्यायाालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में श्री शक्ति सिंह-।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 2 फरवरी, 2026 (सू0वि0) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उ०प्र० के निर्देशों के अनुपालन में बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सफल आयोजन हेतु एक बैठक जनपद न्यायाालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में श्री शक्ति सिंह-। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी लोक अदालत गाजीपुर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।  शक्ति सिंह-।, नोडल अधिकारी अपर जिला जज कोर्ट संख्या-1, गाजीपुर द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 22.02.2026 को जनपद गाजीपुर के समस्त सरकारी विभागों द्वारा जनपद न्यायालय परिसर में कैम्प लगाया जायेगा, जिसमें सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहेगें। शासन स्तर पर जितनी भी कल्याणकारी योजनायें वर्तमान में चल रही हैं, उन सभी का लाभ 

आमजन तक पहुँच सके इसका प्रयास न्यायपालिका द्वारा किया जा रहा है बृहद विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का लाभ उठाने का अनुरोध करते हुए यह बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं, निर्बल/निर्धन, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांगजन आदि के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं से आम जन मानस को लाभांवित करना है। साथ ही साथ 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु विशेष रूप से चर्चा की गयी। इस अवसर पर अतुल सोनकर, एस0पी0आर0ए0 गाजीपुर, श्री आयुष चौधरी मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर, शेखर सेंगर, सी0ओ0 सिटी यातायात गाजीपुर, आदित्य कुमार यादव वनरक्षक अधिकारी व प्रेमचंद चौहान स्वास्थ्य विभाग गाजीपुर उपस्थित रहे।