Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक, डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 03:06:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 03:06:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदेय स्थलों की आलेख्य प्रकाशित सूची पर प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की। जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के मानक 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन के उपरांत पूर्व के 1805 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 1752 मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की गई है। यह संभाजन मतदाताओं की सुविधा एवं भौगोलिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए युक्तिसंगत रूप से किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर को मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदनार्थ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया जाएगा। ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण इसके उपरांत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया, जहां सभी कैमरे क्रियाशील पाए गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को वेयर हाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 

Related News

बिहार: मोतनाजे-मुखवन के किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बिहार: वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, 1 नवंबर की महारैली में शामिल होने की अपील

उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में मानसखंड युवा वेलफेयर सोसाइटी ने फूंका पुतला, मांगी सार्वजनिक माफी

उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया से हुई अज्ञात शव की पहचान, बेटी ने राप्ती नदी में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर: मतदेय स्थलों की संख्या 1805 से घटकर 1752 हुई, डीएम ने की बैठक


Featured News