-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, MTS पब्लिक स्कूल में सफलता का मना जश्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के जनपद के जिगना क्षेत्र स्थित MTS Public School में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर के जनपद के जिगना क्षेत्र स्थित MTS Public School में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर, मिठाई खिलाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय में चारों ओर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की डायरेक्टर निशा द्विवेदी एवं प्रबंधक रजनीश पांडेय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं श्रेयांश पांडेय, अक्षत मिश्रा, अदिति शुक्ला, याशी तिवारी, शिवा प्रजापति, श्रिया पांडे एवं आर्यन मिश्रा सहित अन्य विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई बांटकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया गया।विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहेगा, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकें।
उत्तराखंड: गैंगस्टर मर्डर केस में ₹1 लाख का इनामी बदमाश सहारनपुर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूल में पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान
उत्तर प्रदेश: PMEGP लोन के नाम पर करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा, 6 शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी में मचा सियासी भूचाल, अधिवक्ताओं ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश: पुलिस की सख्त कार्रवाई, अवैध तमंचा-कारतूस संग युवक किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बच्चे की कस्टडी को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं ने 6 साल के मासूम पर जताया दावा
