-
☰
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में वार्षिक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम खुर्जा नगर की नई बस्ती, कॉलेज रोड स्थित एक आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश गवर्नर दीपक गर्ग ने नवनियु
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में वार्षिक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम खुर्जा नगर की नई बस्ती, कॉलेज रोड स्थित एक आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश गवर्नर दीपक गर्ग ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।सभा का संचालन सचिन अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष अग्रवाल ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट धर्मेंद्र पाल सिंह राघव, सचिव विकास वर्मा तथा कोषाध्यक्ष अंकुश गर्ग सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पूर्व अध्यक्ष योगेश मोहन अग्रवाल ने नवनियुक्त अध्यक्ष को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। संस्थापक सचिव सचिन अग्रवाल ने बताया कि यह संस्था सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती है और विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन करती है। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने कहा कि क्लब निर्धन एवं दिव्यांगजनों की सहायता, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में दीपक गर्ग आढ़ती, पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, सचिन अग्रवाल, योगेश मोहन अग्रवाल, बसंत कानोड़िया, भावुक बंसल, रूपेश गर्ग, अंकुश गर्ग, दुष्यंत जैन, विकास वर्मा, धर्मेंद्र कुमार राघव, अंकित गुप्ता एवं चिराग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।