-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षा सुधार में नया कदम, कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में स्टाफ किए गए नियुक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जिला अधिकारी विपिन कुमार जैन के मार्गदर्शन में शिक्षा व्यवस्था निरंतर एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जिला अधिकारी विपिन कुमार जैन के मार्गदर्शन में शिक्षा व्यवस्था निरंतर एक नई दिशा में आगे बढ़ रही है। 13 फरवरी को प्राथमिक विद्यालय सेखुईकला का निरीक्षण कर कक्षाओं में बच्चों से शैक्षणिक सवाल पूछे गए और बच्चों द्वारा सही उत्तर देने पर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। वहीं जैन जी के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जी ने शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की ओर एक और कदम उठाया है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (6-8) हेतु चयनित 20 शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ को 13 फरवरी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए उच्च मेरिट एवं पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्य विकसित भारत 2047 का पहला कदम है और 2026 एक अनोखा अविस्मरणीय वर्ष होगा।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर