Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, एक संदिग्ध युवक को किया गया गिरफ्तार 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 02:40:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 02:40:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर जनता एक्सप्रेस में बच्चा चोरी की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन में करीब चार वर्षीय बच्चे के साथ एक संदिग्ध युवक के होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम तत्काल सक्रिय हुई और ट्रेन में पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के मीरजापुर स्टेशन पहुंचने के दौरान बच्चा चोरी की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने ट्रेन में जांच शुरू की। तलाशी के दौरान करीब चार साल के बच्चे के साथ एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। पुलिस ने युवक को कब्जे में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी।

घटना की जानकारी यात्रियों को हुई तो ट्रेन के अंदर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में बच्चे को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, पुलिस की तत्परता के बाद स्थिति को संभाल लिया गया। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बच्चे की पहचान और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चा युवक के साथ किस परिस्थिति में था। संदिग्ध युवक से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बच्चा चोरी की सूचना की पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चा युवक के साथ क्यों था और सूचना के पीछे वास्तविकता क्या थी। आरपीएफ और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई को यात्रियों ने सराहा।