-
☰
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य पर्वों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य पर्वों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपदीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न धर्मगुरुओं/पीस कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और यदि कोई व्यक्ति या गतिविधि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचना दें, जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मीरजापुर गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, इसलिए सभी धर्मगुरु व नागरिक युवाओं को शांति बनाए रखने के लिए जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं, घाटों, मंदिरों व पालकी मार्गों की मरम्मत कर उन्हें सुगम बनाया जाए तथा ढीले बिजली तारों व झुके पोलों को समय रहते ठीक कराया जाए। बोर्ड परीक्षाओं व त्योहारों को देखते हुए मंदिरों-मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही चलाए जाएं। सभी तैयारियां 15 फरवरी 2026 से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर जिला प्रशासन को तुरंत अवगत कराएं और कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने या किसी भी प्रकार से गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया सेल व पुलिस प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों के आसपास सीसीटीवी निगरानी की जाएगी, शराब व जुआ पर विशेष नजर रहेगी तथा घाटों पर आपदा मित्रों की तैनाती की जाएगी। जुलूस व पालकी यात्राओं में आयोजकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, डीजे संचालकों को वालंटियर्स साथ रखने तथा रूट निरीक्षण के बाद पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) मनीष मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी, धर्मगुरु एवं पीस कमेटी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर