-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, 4 साउंड और 3 हॉर्न समेत मिक्सर मशीन सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाना डीजे संचालकों को भारी पड़ा। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साउंड, तीन हॉर्न और एक मिक्सर मशीन सीज की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाना डीजे संचालकों को भारी पड़ा। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार साउंड, तीन हॉर्न और एक मिक्सर मशीन सीज की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। पुलिस के अनुसार, गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत मिली थी। जांच में ध्वनि मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर थाना छावनी में 30 सितंबर 2026 को मु0अ0सं0 201/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमे में धारा 270 और 292 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी। तीन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव की टीम ने संबंधित डीजे संचालकों के उपकरणों को सीज किया। पुलिस के अनुसार, मामले में अखिलेश पुत्र बमबहादुर, सुजीत पुत्र सीतासरन कन्नौजिया, निवासी थानाखास, थाना हर्रैया तथा मनोज पुत्र मिठाईलाल, निवासी देव्या गंगाराम, थाना हर्रैया के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। त्योहारों में नियमों के पालन की अपील पुलिस ने डीजे संचालकों और आयोजकों से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करें। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद चौहान, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, अमरनाथ और चंद्रप्रकाश मिश्रा शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में एंटी रोमियो स्क्वाड का चेकिंग अभियान, 28 लोगों से की गई पूछताछ
उत्तर प्रदेश: किसानों को मुफ्त दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरित, 50% अनुदान पर भी बीज उपलब्ध
उत्तर प्रदेश: भालचंद यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर की महिला पुलिस खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एसपी ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश: बस्ती थाना नगर प्रभारी राम प्रसाद यादव को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक
