Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रुचि यादव के खिलाफ आपत्तिजनक गीत पर पुलिस में करी शिकायत 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , Date: 14/02/2026 01:33:22 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Date:
  • 14/02/2026 01:33:22 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बहन कुमारी मायावती जी के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री माननीय बहन कुमारी मायावती जी के विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को बिरहा गायिका रुचि यादव और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बसपा जिला इकाई, संत रविदास नगर भदोही ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बसपा जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौतम ने बताया कि 11 फरवरी 2026 को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संज्ञान में आया। इस वीडियो में प्रतापगढ़ निवासी बिरहा गायिका रुचि यादव, उनके ढोलक व हारमोनियम वादक और पूरी टीम द्वारा एक 'होली गीत' के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के खिलाफ घोर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। पदाधिकारियों का आरोप है कि यह कृत्य बहन जी की छवि धूमिल करने और बहुजन समाज को अपमानित करने की नीयत से किया गया है।

 

 

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रुचि यादव और उनके सहयोगियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इंटरनेट (यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम) से इस अपमानजनक गीत को तत्काल हटाने और इसके प्रसारण पर रोक लगाने की भी अपील की गई है।  इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री कमला शंकर भारती, मंडल प्रभारी रमाशंकर पासी, लल्लू प्रसाद गौतम, जिला महासचिव रामलाल पाल, डॉ. राजेश कुमार, सुनील कुमार गौतम, कड़े शंकर भारती, अनंत बहादुर मौर्य, राय चंद्र गौतम, नीलम कुमार निराला, डॉ. आर. राव, विनय पाठक और चतुरी राम सहित भदोही जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।