-
☰
उत्तर प्रदेश: सिपाही की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के सिविल लाइंस क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। पत्नी ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला सिविल लाइंस स्थित मोनी बाबा मंदिर वाली गली में रहने वाले 38 वर्षीय सिपाही वीरपाल पुत्र राजकुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी संगीता देवी के अनुसार वीरपाल मूल रूप से जिला औरैया के थाना अच्छंदा क्षेत्र के गांव रूपपुर के निवासी थे और बरेली पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात थे। बुधवार रात उन्होंने सामान्य रूप से खाना खाया और सो गए।
रोते बिलखते सिपाही के परिजन पत्नी ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे वीरपाल ने पपीता खाने की इच्छा जताई, जिस पर उन्होंने पपीता खिलाया। इसके बाद वह दोबारा सो गए। सुबह करीब 5 बजे जब उनका बेटा सत्यम दौड़ लगाने के लिए जा रहा था, तभी संगीता देवी ने वीरपाल को उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों की मदद से वीरपाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में भी शोक का माहौल है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर