-
☰
उत्तर प्रदेश: खुर्जा स्टेशन पर Rail One App जागरूकता अभियान, डिजिटल टिकटिंग में बढ़ी सुविधा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने एवं आरक्षित / अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से Rail One App जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/ प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने एवं आरक्षित / अनारक्षित टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से Rail One App जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के अंतर्गत रेल कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को Rail One App की उपयोगिता, इससे टिकट बुक करने की प्रक्रिया तथा इसके विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। यात्रियों को बताया गया कि यह ऐप रेलवे की आधिकारिक डिजिटल सेवा को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रा और अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनती है। वाणिज्य निरीक्षक/खुर्जा, श्री हनुमान मीणा के सुपर विजन में चलाये गए इस अभियान के दौरान लगभग 45 रेल यात्रियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन में Rail One App डाउनलोड कराया गया तथा उन्हें स्वयं टिकट बुकिंग की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। ज्ञात हो कि भारतीय रेलवे यात्रियों को डिजिटल माध्यमों से अधिक सुविधा, पारदर्शिता एवं प्रोत्साहन देने के क्रम में रेलवे द्वारा संचालित रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए इसे प्रायोगिक स्तर पर 14.01.2026 से 14.07.2026 तक लागू किया जा रहा है। अब तक रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करते समय केवल आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही यात्रियों को 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक की सुविधा मिलती थी । यात्रियों की सुविधा के लिए इस लाभ को अब सभी डिजिटल पेमेंट मोड पर लागू कर दिया गया है । अब रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत की छूट प्राप्त होगी जिससे यात्रियों को टिकट बुकिंग में सीधी बचत होगी । इसके अतिरिक्त Rail One App पर टिकट बुकिंग, PNR स्टेटस जांच, लाइव ट्रेन लोकेशन, शिकायत निवारण सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।
बिहार: नवादा की समस्याओं को विधान परिषद में उठाया, एमएलसी अशोक कुमार ने सरकार से मांगा त्वरित समाधान
बिहार: नवादा में चीनी मिल स्थापना को लेकर भूमि चिन्हांकन तेज, सांसद विवेक ठाकुर ने मांगा जनसहयोग'
उत्तर प्रदेश: आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी बैठक, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
राजस्थान: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, माली खेड़ा में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न