Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: हमीरपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Dinesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 10/04/2026 11:38:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Dinesh Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 10/04/2026 11:38:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक,जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक,जनपद हमीरपुर द्वारा शुक्रवार की परेड, पुलिस लाइन हमीरपुर का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में-  साप्ताहिक शुक्रवार की परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया व अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई।  रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के क्रम में पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आई0टी0आई0/पी0टी0आई0 को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस लाइन आदेश कक्ष में ओ0आर0 कर संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर तथा विभिन्न विभागीय प्रकरणों का निस्तारण किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।  इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर, आर0टी0सी0 प्रभारी, समस्त आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।