Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश:  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 12:41:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 12:41:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिले के फाजिलनगर कस्बे के जैन मंदिर चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवती की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिले के फाजिलनगर कस्बे के जैन मंदिर चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 24 वर्षीय युवती की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फाजिलनगर कस्बे के ब्लॉक रोड निवासी अंकिता सिंह (24) पुत्री दिनेश सिंह शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से कसया स्थित एक निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए निकली थीं। वह अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं। प्रतिदिन की तरह वह पैदल जैन मंदिर चौराहे पर सवारी पकड़ने जा रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि युवती का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटी की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है। माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।चौकी प्रभारी मधुरिया चंदन प्रजापति ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।