-
☰
उत्तर प्रदेश: ड्यूटी छोड़ नेपाल घूमने पहुंचे शिक्षक, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने विभागीय जिम्मेदारी और अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता माने जाते हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने विभागीय जिम्मेदारी और अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षक देश के भविष्य के निर्माता माने जाते हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है, इसलिए सरकार उन्हें विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त कर समाज के विकास की नींव मजबूत करने का कार्य सौंपती है। इसी बीच बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत रुपई डीह -ब्लॉक लावा गांव में तैनात शिक्षक धर्मेंद्र कुमार तिवारी की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। आरोप है कि संबंधित शिक्षक बिना किसी अवकाश स्वीकृति और बिना उच्च अधिकारियों को सूचना दिए विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शिक्षक को विदेश नेपाल में घूमते हुए देखा गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी व्याप्त है तथा विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर