Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षकों को मिला स्मार्ट हेल्थ कार्ड, कैशलेस इलाज की सुविधा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 02:34:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 02:34:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड वितरित किए गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में मगहर स्थित कबीर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी को भी स्मार्ट हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह सहित जनपद के हजारों शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर एवं कैशलेस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपचार आसानी से मिल सके। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। स्मार्ट हेल्थ कार्ड के माध्यम से शिक्षकों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के हित में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करने के साथ हुआ।

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News