-
☰
उत्तर प्रदेश: हजारों मजदूरों, किसानों व कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, मनरेगा को मजबूत करने की उठी मांग
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की के नेतृत्व में हजारों ग्रामीण मजदूरों ने हिस्सा लियाआज दिनांक 13 फरवरी 2026 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जनपद संभल जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक विशाल पदयात्रा का
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला कांग्रेस अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की के नेतृत्व में हजारों ग्रामीण मजदूरों ने हिस्सा लियाआज दिनांक 13 फरवरी 2026 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जनपद संभल जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत एक विशाल पदयात्रा का सफल और जोशपूर्ण आयोजन किया गया। यह पदयात्रा ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, मनरेगा योजना को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उदासीनता के खिलाफ निकाली गई थी।पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 00 बजे विभिन्न ग्रामीण इलाकों से गुजरते हुए हजारों की संख्या में शामिल ग्रामीण मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ी। यह यात्रा ग्रामीण बस्तियों, गांवों और मुख्य मार्गों से होती हुई अंत में आलम सराय, संभल स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर भव्य रूप से 6:00 बजे समाप्त हुई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में कई सौ लोग शामिल हुए। बीच बीच में स्वागत एवं नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें मजदूरों ने अपनी पीड़ा और मांगों को जोर-शोर से रखा।मुख्य मांगें:मनरेगा का स्वरूप ना बदला जाए। सभी लंबित मजदूरी का भुगतान तुरंत किए जाएं योजना में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक लगाई जाए और पारदर्शी व्यवस्था लागू हो पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जोरदार नारे लगाए:“मनरेगा हमारा हक है, इसे छीनने नहीं देंगे! कांग्रेस मजदूरों के साथ, हमेशा साथ!” आज इस पदयात्रा के मुख्य अतिथि श्री अरुण त्यागी जी ने मनरेगा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि हम मनरेगा को कमजोर नहीं होने देंगे विनीत त्यागी, शिव किशोर गौतम, मुशीर खान तरीन, तौकीर अहमद, आदि लोगों ने विचार रखे समापन सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की ने कहा कि मनरेगा गरीब मजदूरों की जीवन रेखा है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसे लगातार कमजोर कर रही है इस अवसर पर डीके वाल्मीकि सुनील कुमार शर्मा सफी सैफी कोस्तुभ रस्तोगी दाऊद पाशा सलमान तुर्की आदि लोग मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में काम की गारंटी सुनिश्चित की जाए, बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर