Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर विंढम फॉल वन प्रांगण में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 05/06/2026 04:01:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 05/06/2026 04:01:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मीरजापुर के विण्ढम फॉल वन प्रांगण में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मीरजापुर के विण्ढम फॉल वन प्रांगण में "एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके। वन विभाग के एसडीएफओ श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में संपन्न हुए इस पौधारोपण अभियान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। एक पेड़ धरती माँ के नाम" अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में यह एक सराहनीय पहल साबित हुई।