-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में घने कोहरे के बीच ट्रक–मोटरसाइकिल की टक्कर, युवक ने कूदकर बचाई जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में नागल मार्ग आज सुबह के समय दिल दहलाने वाला हादसा हुआ घने कोहरे की वजह से एक ओवरलोड ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत। सहारनपुर में नांगल मार्ग पर शेखपुरा में आज सुबह एक बहुत ही भयानकc
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में नागल मार्ग आज सुबह के समय दिल दहलाने वाला हादसा हुआ घने कोहरे की वजह से एक ओवरलोड ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत। सहारनपुर में नांगल मार्ग पर शेखपुरा में आज सुबह एक बहुत ही भयानक एक्सीडेंट हुआ। बताया जा रहा है कि अधिक कोहरे की वजह से एक बाइक सवार युवक ओवरलोड चल रहे वाहनों के कुचल देने से बचा। आज सुबह एक ओवरलोड ट्रक बहुत ही तेज गति से सहारनपुर नागल मार्ग पर शेखपुरा के करीब आ रहा था अचानक सेमोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति को शक हुआ कि सामने से ट्रक आ रहा है। मोटरसाइकिल से उसने कूद कर अपनी जान बचा ली इस घटना को देखते हुए गांव वालों में सनसनी मच गई गांव वालों का कहना है कि आए दिन ट्रक ओवरलोड भर के ट्रक चालक बहुत ही तेज गति से वाहन को चलते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है आज भी एक मोटरसाइकिल को कुचल दिया इस हादसे में अच्छा यह हुआ की मोटरसाइकिल ड्राइवर कूद गया अपनी मोटरसाइकिल से वरना उसकी जान भी जा सकती थी।