Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जलालपुर तहसील में WES को लेकर हंगामा, प्राइवेट कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kailash Nath Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 03:53:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Kailash Nath Tiwari ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 03:53:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर तहसील जलालपुर में WES व्यवस्था को लेकर इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अंबेडकरनगर तहसील जलालपुर में WES व्यवस्था को लेकर इन दिनों बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि समय पर फार्म जमा होने के बावजूद प्राइवेट कर्मचारी द्वारा उन्हें समय से आगे नहीं बढ़ाया जा रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्राइवेट कर्मचारी मनोज पर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वह सरकारी फाइलों में हस्तक्षेप कर रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है और तहसील की कार्यप्रणाली पर असर डाल सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उपजिलाधिकारी (SDM) जलालपुर ने कार्यभार संभाला था, तब लोगों में बेहतर व्यवस्था और पारदर्शिता की उम्मीद जगी थी। लेकिन वर्तमान स्थिति से जनता में निराशा देखने को मिल रही है।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं, कुछ सूत्रों के हवाले से उच्च प्रशासनिक स्तर पर भी असंतोष की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करता है या नहीं।


Featured News