Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र में महिला पर ईंट से हमला, पति-पत्नी पर FIR दर्ज

- Photo by : social meida

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 18/02/2026 01:48:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 18/02/2026 01:48:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गहवरा की गौटिया में एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों ने एक महिला के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्था

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गहवरा की गौटिया में एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पड़ोसियों ने एक महिला के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहवरा की गौटिया निवासी कुसुम पत्नी सुरेंद्र पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सुरेश पुत्र सुम्मेरी और उसकी पत्नी सीमा ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब कुसुम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। 

आरोप है कि सुरेश नेकुसुम के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी घटना के बाद घायल महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। मीरगंज थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति-पत्नी सीमा और सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।