Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में महिला कल्याण कार्यक्रम आयोजित, स्वास्थ्य जांच व जागरूकता पर दिया जोर

- Photo by : social media

 उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal ,  उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 04/05/2026 01:50:18 pm Share:
  •  उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 04/05/2026 01:50:18 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: बरेली रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित रविंद्रालय सभागार में रविवार को थाना सारथी एसोसिएशन द्वारा महिला कल्याण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश: बरेली रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित रविंद्रालय सभागार में रविवार को थाना सारथी एसोसिएशन द्वारा महिला कल्याण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिसकर्मियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच व उपचार के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज की नींव होता है, इसलिए इस दिशा में जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सर्वाइकल कैंसर, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन सहित विभिन्न महिला रोगों के लक्षण, समय पर पहचान, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, सीबीसी (Complete Blood Count) सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं। जांच के दौरान चिकित्सकों ने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान, सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाली मिश्रा, अंजना दहिया, क्षेत्राधिकारी यातायात हर्ष मोदी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सकीय टीम में डॉ. लतिका अग्रवाल, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अनीता नाथ, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. आशु सक्सेना सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि बरेली पुलिस द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर लाभ मिल सके।

Related News

उत्तर प्रदेश: पत्नी प्रेमी संग फरार, बेटियों को लेकर सनसनीखेज आरोप—पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश: डीएम का औचक निरीक्षण स्कूल में पढ़ाई परखी, गेहूं क्रय केंद्रों की जांच—व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

असम: महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को प्रशिक्षण और ‘निधि बैंक’ शुरू करने का फैसला

मध्य प्रदेश: भीषण गर्मी में सेवा का मिसाल: बहनों ने पक्षियों-पशुओं के लिए दाना-पानी और चारा देकर जीता दिल

मध्य प्रदेश: थाने में बर्बरता के आरोप पर भड़का जनाक्रोश: लाठीचार्ज, महिला पदाधिकारी घायल, युवक हुआ  लापताकार्रवाई की मांग तेज

महाराष्ट्र: कामगार मेळावे में श्रमिकों को योजनाओं और अधिकारों की दी गई जानकारी  


Featured News