-
☰
No image found.
उत्तराखंड: भारतीय भाषा समर कैंप के द्वितीय दिवस में स्थानीय भाषा एवं व्यवहारिक ज्ञान पर दिया गया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: बरसात राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसात में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
विस्तार
उत्तराखंड: बरसात राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसात में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप का द्वितीय दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरती कक्षा 8 एवं हेमा कक्षा 7 के दादाजी आदरणीय श्री रणजीत राम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री विक्रम सिंह बोरा द्वारा बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक के.एन. पंत ने उनका स्वागत करते हुए समर कैंप के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय भ्रमण के माध्यम से स्थानीय भाषा में संवाद कराकर व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है। द्वितीय दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों ने गांव का भ्रमण किया और सड़क पर वाहन चालकों से संवाद कर ट्रैफिक नियमों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय दुकानदार श्री प्रताप राम की दुकान पर जाकर वस्तुओं के क्रय-विक्रय की प्रक्रिया को समझा। इसके अतिरिक्त बच्चों ने ग्रामीणों के घर जाकर “सुप्रभात” जैसे संवादों के माध्यम से स्थानीय लोगों से बातचीत कर नई जानकारियां अर्जित कीं। सहायक अध्यापक श्री विक्रम सिंह बोरा ने विद्यार्थियों को मापन यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस समर कैंप में विद्यालय के दो शिक्षक एवं 21 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बने भोजन का भी आनंद लिया। मुख्य अतिथि श्री रणजीत राम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नई स्फूर्ति का संचार करते हैं तथा स्थानीय भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में द्वितीय दिवस के समापन की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश: उद्योग बंधु बैठक में डीएम रहे सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: जीटी परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: तेज आंधी-बारिश से भारी नुकसान, आरआरसी सेंटर की छत हुई क्षतिग्रस्त
दिल्ली: 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को मिली राहत, सरकार ने PDS सिस्टम में किए 3 बड़े बदलाव
दिल्ली: भाजपा की कमान हर्ष मल्होत्रा के हाथ, गोरक्षनाथ सनातन संघ ने जताया खुशी और भरोसा
