-
☰
No image found.
असम: दुलियाजान में शांतिपूर्ण मतदान, नेताओं की सौहार्दपूर्ण तस्वीर ने जीता दिल
- Photo by : social media
संक्षेप
असम: असम के अन्य हिस्सों की तरह आज 90 नंबर दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में भी सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं
विस्तार
असम: असम के अन्य हिस्सों की तरह आज 90 नंबर दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र में भी सुबह से ही शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोगों में अपने मताधिकार का उपयोग करने को लेकर भारी उत्साह हदुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के कुल 224 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक लगभग 37.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।
इसी बीच, टिपलिंग घाट उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा के उम्मीदवार रामेश्वर तेली ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और कहा कि इस बार उनकी जीत शत-प्रतिशत तय है। वहीं, आज के मतदान के दौरान एक खास दृश्य भी देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मतदान के बाद जब भाजपा उम्मीदवार रामेश्वर तेली और कांग्रेस उम्मीदवार ध्रुवज्योति गोगोई आमने-सामने आए, तो दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद यह सौहार्दपूर्ण दृश्य लोकतंत्र की खूबसूरती को दर्शाता है, लोगों द्वारा खूब सराहना की गई।
राजस्थान: श्री अन्नपूर्णा रसोइयों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए दिशा निर्देश
हरियाणा: सर्वत्र शिक्षा समिति का दो दिवसीय संस्कार शिक्षक प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, अध्यक्षा रहीं नदारद
उत्तर प्रदेश: गांव में ही लगी कोर्ट एसडीएम ने मौके पर की सुनवाई, त्वरित न्याय
उत्तर प्रदेश: वैन में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग, 4 स्टूडेंट्स बुरी तरह झुलसे
मध्य प्रदेश: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने यशस्वीनी गढ़कर के निधन पर जताया शोक
