-
☰
बिहार: पांडेयगंगौट मड़ही में बाबा की समाधि स्थल के गुंबद पर लगाया गया नया कलश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: नवादा ज़िले के कौआकोल प्रखंड अन्तर्गत पांडेयगंगौट मड़ही में गुरुवार को पुनः एक नये तरीक़े का कलश लगाया गया है। कलश देवा के मैनेजर साद महमूद के निर्देशन पर मुरादाबाद में बनवाया गया। जाने माने कलाकृति करने वाले मो० असल और मो० इमरान ने मुरादाबाद से आकर कलश लगाया।
विस्तार
बिहार: नवादा ज़िले के कौआकोल प्रखंड अन्तर्गत पांडेयगंगौट मड़ही में गुरुवार को पुनः एक नये तरीक़े का कलश लगाया गया है। कलश देवा के मैनेजर साद महमूद के निर्देशन पर मुरादाबाद में बनवाया गया। जाने माने कलाकृति करने वाले मो० असल और मो० इमरान ने मुरादाबाद से आकर कलश लगाया। बताया गया कि सरकार वारिस पाक के उपरी गुंबद पर 7 फ़ीट का कलश साथ ही एक नये डिज़ाइन का लाइट लगाया गया है। महन्थ बाबा की समाधि स्थल के उपर भी 5 फीट ऊंचा कलश लगाया गया है। इस पर चमचमाती लाइट तथा चारों गुंबद पर चार कलश और लगाया गया है। इस बीच सूफी संत भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु मुग्ध हो गए। पांडेयगंगौट के ग्रामीणों ने दूर दराज से आये सभी लोगों का खाने पीने का खास इंतज़ाम किया। महन्थ के पोते शारंगधर मोहन जिन्हें लोग गुरुदेव कहते हैं,ने बताया कि ये मड़ही सन 1939 में महन्थ बाबा खुद सशरीर बनवाये। उसके बाद परिवर्तित होते गया। दूसरी बार 1971 में बना। इसके बाद नये तरीक़े से 80 फ़ीट ऊंचा गुबंद जो 25 फ़रवरी 2008 से बनना शुरू हुआ और 2009 में पूर्ण हुआ। बताया गया कि आज गुरुवार को फिर एक नये तरीक़े से कलश लगवाया गया। उन्होने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा देवाशरीफ से मिला। बताया गया कि सभी प्रेमीजनों का सहयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शारंगधर मोहन ने बताया कि वे देवा के ट्रस्ट में कार्यवाहक प्रेसिडेंट भी हैं। इस मौक़े पर मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय वाईस प्रेसिडेंट एवं खपुरा के डा० अरविन्द शाही ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। समाजसेवी डॉ.शाही हर हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इन्होंने अपने गुरुदेव के निर्देशानुसार सारा कार्य सम्पन्न करवाया। पांडेयगंगौट के चंद्रमौली, पांडेयगंगौट के पूर्व जिला परिषद सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि नारायण स्वामी मोहन,महेन्द्र प्रसाद,डा. साधुशरण,पटना से केशव सिंह सुबोध कुमार,मुकेश कुमार, राजेश कुमार,पिन्टू सिंह, आनन्द वारसी,दीपक कुमार,शिव कुमार,गौरव कुमार एवं वारसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ० बिपिन सिन्हा आदि शामिल हुए। पप्पू पाण्डेय,प्रमोद पाण्डेय,भुवनेश्वर सिंह सहित अन्य कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। लोगों ने बताया कि यहां आये दिन कार्यक्रम होते रहता है। यहां से पूरे देश में एक संदेश जाता है कि यहां कोई जात पात या कोई मजहब नही है। यह सिर्फ़ और सिर्फ़ प्रेम मार्गी स्थल है। देश के कोने कोने से लोग यहां आते हैं। कई लोगों ने बताया कि महन्थ बाबा की कृपा से मन्नतें पूरी होती हैं। जिसके कारण श्रद्धालुओं का उत्साह एवं आस्था देखते ही बनता है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर