Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिलाओं को ₹2,500 करोड़ की रोजगार सहायता राशि जारी

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 17/02/2026 10:53:02 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 17/02/2026 10:53:02 am
Share:

संक्षेप

बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य भर की 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि का डीबीटी (Direct Benefit Transfer)

विस्तार

बिहार: सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य भर की 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹2,500 करोड़ की राशि का डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से अंतरण किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीआरडीए सभागार, नवादा में आयोजित किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता डॉ. अनिल कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को उसकी पसंद के स्वरोजगार की शुरुआत हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में ₹10,000 उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा रोजगार प्रारंभ होने के बाद आकलन उपरांत महिलाओं को ₹2,00,000 तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

नवादा जिला अंतर्गत आज 32,000 महिला लाभुकों के खाते में ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹32 करोड़ (₹32,00,00,000) की राशि अंतरण की गई। इस अवसर पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राज कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए  धीरज कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक चंदन कुमार सुमन, प्रबंधक–संस्था निर्माण एवं क्षमतावर्धन पिंटू कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ उपस्थित रहीं।