-
☰
बिहार: बाल मेला आयोजित, बच्चों ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नरहट नवादा मध्य विद्यालय गारो बिगहा में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: नरहट नवादा मध्य विद्यालय गारो बिगहा में शुक्रवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में आंगनबाड़ी के बच्चे तथा मध्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया जिसमें तरह तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए। बाल मेला का उद्देश्य बच्चों को सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। मेला में बच्चों द्वारा खेल कूद गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया रिंकी कुमारी ने किया। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से समीक्षा पाठक, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, गारो बिगहा बेलदारी के प्रधान शिक्षक दीपक कुमार बीआरसी से प्रतिनिधि के रूप में मो ताबिश एजाज आंगनबाड़ी सेविका प्रतिमा देवी एवं सर्विला कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर