-
☰
बिहार: पूर्व उपाध्यक्ष के आवास में भीषण आग, जेवर और नकदी जलकर हुई राख
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के यादव नगर में शुक्रवार दोपहर पूर्व उपाध्यक्ष मनोज यादव के आवास में भीषण आग लग गई।
विस्तार
बिहार: नवादा हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के यादव नगर में शुक्रवार दोपहर पूर्व उपाध्यक्ष मनोज यादव के आवास में भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 12 बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर धूप सेंक रहे थे। अचानक घर के अंदर से धुआं और लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज, जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के घरों को बचाया। नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
असम: बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुजरात: नवजीवन श्री संकट मोचन हनुमानजी मंदिर में हनुमान जयंती भव्य रूप से मनाई गई
उत्तर प्रदेश: 1921 में स्पैनिश फ्लू और अकाल के चलते जनसंख्या में पहली बार हुई गिरावट
उत्तर प्रदेश: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: खुले नाले में गिरकर यात्री की मौत, 400 किमी नाले ढकने का 500 करोड़ का मिला प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश: CMO छापे में अस्पतालों की बड़ी लापरवाही हुई उजागर