Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में श्रम कोड के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, विशाल मार्च व जनसभा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Dinesh Gupta , Date: 13/02/2026 11:20:51 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Dinesh Gupta ,
  • Date:
  • 13/02/2026 11:20:51 am
Share:

संक्षेप

बिहार: सरकार की मजदूर विरोधी श्रम और आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश के चर्चित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के नेतृत्व में आज 12 फ़रवरी 26 को देशव्यापी आम हड़ताल के आह्वान के आलोक में नवादा नगर में कई ट्रेड यूनियनों ने एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया

विस्तार

बिहार: सरकार की मजदूर विरोधी श्रम और आर्थिक नीतियों के खिलाफ देश के चर्चित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के नेतृत्व में आज 12 फ़रवरी 26 को देशव्यापी आम हड़ताल के आह्वान के आलोक में नवादा नगर में कई ट्रेड यूनियनों ने एक विशाल मार्च का आयोजन किया गया. मार्च नगर में प्रदर्शन व धरना स्थल से थाना रोड, विजय बाजार, मेन रोड होते नवादा प्रखंड से भगत सिंह चौक पर आकर एक जनसभा में तब्दील हो गया जिसकी  अध्यक्षता CPIM के  नरेश चंद्र शर्मा और मंच का संचालन CPI माले के जिला सचिव भोला राम ने किया. बैकिंग, परिवहन और सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर व प्रभाव पड़ा है इस हड़ताल का मुख्य  व मूल उद्देश्य चार विवादास्पद श्रम कोड को रद्द करवाना और सरकारी संस्थानों का निजीकरण की प्रक्रिया पर पूर्ण रोक लगाना है. इन तमाम यूनियनों का आरोप है कि नये श्रम काले कानून मजदूरों के अधिकारों को पूर्णतः समाप्त कर  "हायर एंड फायर " यानी भर्ती करो और निकालो की संस्कृति को बढ़ावा देने की घृणित कोशिश जारी है. उनकी मुख्य मांगों में चारों श्रम कोड काले कानून और बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेना है। 

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का कॉर्पोरेट घरानों के हाथों में निर्लज्जता से निजीकरण बंद करना, न्यूनतम वेतन में वृद्धि करना और पुरानी पेंशन योजना की बहाली तथा मनरेगा के बजट में कटौती पर रोक लगाने के साथ ही रोजगार की गारंटी शामिल हैं.आज के मार्च,प्रदर्शन, जनसभा में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी थी. सभा  को संबोधित करने वाले नेताओं में सीपीआई माले के जिला सचिव भोला राम, एपवा के सावित्री देवी,माले के राज्य समिति के सदस्य नरेंद्र प्रसाद सिंह  ,ट्रेड यूनियन के नेता सीपीआई एम के जिला वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र शर्मा, किसान नेता जयनंदन सिंह।