-
☰
No image found.
बिहार: साधु बनकर घर में घुसा चोर, 1.5 तोला सोने की चेन लेकर आरोपी हुआ फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी डिह गांव में यज्ञ का न्योता देने आए साधु के वेश में बनकर आए एक युवक ने घर में घुसकर 1.5 तोला सोने की चेन उड़ा लिया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी डिह गांव में यज्ञ का न्योता देने आए साधु के वेश में बनकर आए एक युवक ने घर में घुसकर 1.5 तोला सोने की चेन उड़ा लिया। पीड़ित राकेश कुमार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी को लिखित आवेदन दिया है।थाना को दिए गए आवेदन के अनुसार, वार्ड नंबर-15 सिमरी डिह निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार 13 जुलाई को दोपहर करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच एक साधु के वेश में उनके घर आया। साधु ने गंगा जल छिड़क कर युवक को अपने प्रभाव में ले लिया।राकेश कुमार का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने अलमारी में रखी 1.5 तोला सोने की चेन, जो उन्हें शादी में मिली थी, निकाल ली और बाइक से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन आरोपी और बाइक का कोई पता नहीं चल सका।राकेश कुमार ने थानाध्यक्ष से आवेदन में अनुरोध किया है कि उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए और चोरी हुई चेन बरामद कराई जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, घनश्याम सिंह ने किया नामांकन
राजस्थान: चारागाह और सरकारी भूमि आवंटन पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की करी मांग
मध्य प्रदेश: सब्जी मंडी में आग से मचा हड़कंप, सब्जी विक्रेता की दुकान पूरी तरह जलकर हुई राख
मध्य प्रदेश: नाले के गंदे पानी से मिली राहत, पक्की सड़क और नाले के निर्माण की तैयारी शुरू
उत्तर प्रदेश: होटल में सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, वीडियो वायरल होने के बाद जांच की मांग तेज
