Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नौकरी का झांसा देकर युवक से 1 लाख की करी ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/07/2026 12:41:10 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Avay Kumar Ranjan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/07/2026 12:41:10 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: साइबर अपराधियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर नवादा के एक युवक से कई बार में एक लाख रुपये ठग लिये।

विस्तार

बिहार: साइबर अपराधियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर नवादा के एक युवक से कई बार में एक लाख रुपये ठग लिये। मामला 2025 का बताया जाता है।रुपये वापस नहीं लौटाने व फोन को ब्लॉक करने पर पीड़ित साइबर थाने पहुंचा जहां मामला दर्ज कराया गया है।वादी वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय सोनवर्षा गांव के निवासी शिवकुमार प्रसाद के बेटे सचित कुमार का आरोप है कि बिहार टेक्नीकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) में कनीय अभियंता (जेई) के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे कई बार में यूपीआई के माध्यम से 01 लाख रुपये ठग लिये। मामला 16 अगस्त से 18 अगस्त 2025 के बीच का बताया जाता है। ये पैसे उससे रूद्रनाथ के नाम पर ट्रांसफर कराये गये थे। युवक सचित कुमार गुजरात के भावनगर इलाके में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।

शक होने पर मांगे रुपये तो ब्लॉक किया नम्बर 

सचित का आरोप है कि शक होने पर उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों के बाद उसने सचित के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सचित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज करायी। शिकायत दर्ज कराने के बाद एनसीआरपी द्वारा आरोपित के अकाउंट को होल्ड कर दिया गया। उसे साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। इसके बाद नवादा साइबर थाने में अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया।


Featured News