Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: नागौर के डॉ. मनीष जैन अंतरराष्ट्रीय चुनाव सम्मेलन में होंगे पैनलिस्ट

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 10:32:34 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 10:32:34 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: नागौर के जिला जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. मनीष जैन को राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी 15 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्शंस, मीडिया एंड वोटर एजुकेशन'  में पैनलिस्ट के रूप में मनोनीत किया गया है।

विस्तार

राजस्थान: नागौर के जिला जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. मनीष जैन को राज्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी 15 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले 'इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्शंस, मीडिया एंड वोटर एजुकेशन'  में पैनलिस्ट के रूप में मनोनीत किया गया है। लोकतंत्र में जागरूक एवं सूचित सहभागिता को बढ़ावा देने की थीम पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के निर्वाचन विशेषज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद् और मीडिया प्रतिनिधि भाग लेंगे। डॉ. मनीष जैन सम्मेलन के महत्वपूर्ण तकनीकी सत्र में टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी के साथ पैनलिस्ट के रूप में सहभागी होंगे और निर्वाचन प्रक्रिया पर अपने विचार प्रतिभागियों के समक्ष रखेंगे। इस सत्र में निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका, मतदाता जागरूकता, प्रभावी जनसंपर्क रणनीतियों तथा लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।


यह सम्मेलन मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM), नई दिल्ली तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। डॉ. जैन की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पैनलिस्ट के रूप में सहभागिता नागौर जिले के लिए गौरव का विषय है। इससे निर्वाचन संबंधी जनसंपर्क एवं मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में नागौर में किए गए नवाचारों और अनुभवों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने का अवसर मिलेगा।


Featured News