Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नकली सोने की गुल्ली बेचकर लाखों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 10:52:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 10:52:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिगना थाना पुलिस ने नकली सोने की गुल्ली को खुदाई में निकला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिगना थाना पुलिस ने नकली सोने की गुल्ली को खुदाई में निकला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ₹1.37 लाख की नकदी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को गाजीपुर जनपद के करण्डा थाना क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जिगना थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने खुदाई में मिला सोना बताकर उन्हें नकली सोने की गुल्ली बेच दी। शिकायत के आधार पर थाना जिगना में मु0अ0सं0-176/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में थाना जिगना पुलिस ने तीन आरोपियों रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू (25), विद्यासागर बिन्द (22) और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा (20), सभी निवासी बघेड़ा खुर्द परौतीपुर, थाना जिगना, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ₹1.37 लाख नकद तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी रामरक्षा बिन्द के विरुद्ध धोखाधड़ी के कई पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। थाना जिगना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 317(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है।


Featured News