Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सब्जी मंडी में आग से मचा हड़कंप, सब्जी विक्रेता की दुकान पूरी तरह जलकर हुई राख

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 14/07/2026 03:22:44 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 14/07/2026 03:22:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा नगर की खेरीज सब्जी मंडी में स्थित एक सब्जी विक्रेता की दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा नगर की खेरीज सब्जी मंडी में स्थित एक सब्जी विक्रेता की दुकान में मंगलवार देर रात अचानक आग लग जाने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार को करीब 70 से 80 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, बंसी वाला मंदिर के समीप स्थित खेरीज सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता अमरजीत सिंह पुत्र विद्याराम कुशवाहा की दुकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में दुकान में रखी लहसुन, प्याज, हरी मिर्च, तराजू, बारदाना, बांस की टट्टी एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। यदि आग पर शीघ्र नियंत्रण नहीं पाया जाता तो मंडी की कई अन्य दुकानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था।


घटना के बाद पटवारी शैलेंद्र सिंह तोमर ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का पंचनामा तैयार किया। उन्होंने बताया कि पंचनामा बनाकर आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। पीड़ित दुकानदार ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है, ताकि वह दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सके।