Contact for Advertisement 9650503773


Case of Murder and Robbery: घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की करी हत्या, एक लाख की नकदी और चांदी के कड़े लूटकर आरोपी हुए फरार 

- Photo by : NCR SAMACHAR

राजस्थान  Published by: Shubhi Shikha Nayal , राजस्थान  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 09/07/2026 12:46:31 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 09/07/2026 12:46:31 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: राजस्थान के बूंदी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है।

विस्तार

राजस्थान: राजस्थान के बूंदी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली लूट की वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में देर रात 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े लूटने के लिए धारदार हथियार से उनके पैर पर वार किया। वारदात के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार के सदस्य दहशत में आ गए। बदमाश न केवल चांदी के कड़े लूटकर फरार हुए बल्कि घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गए।

बीच-बचाव करने पहुंची बहू के साथ भी की मारपीट

बताया जा रहा हैं की जब बुजुर्ग महिला की बहू अपनी सास को बचाने के लिए आगे आई तो बदमाशों ने उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिवार दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना हैं दोनों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान हथियारों के साथ बदमाश घर में घुस आए और सीधे बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया। बदमाशों ने बड़ी बेरहमी से हमला करते हुए उनके पैरों में पहने चांदी के कड़े निकाल लिए। वारदात के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।

एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए आरोपी

जानकारी के अनुसार लूटपाट के दौरान बदमाशों ने घर की तलाशी ली और वहां रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी भी अपने कब्जे में लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है की बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें घर की स्थिति की पहले से ही जानकारी होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है की कहीं घटना में कोई स्थानीय व्यक्ति तो शामिल नहीं है। बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को बताया की वारदात में  6 से 7 बदमाश शामिल थे। सभी के पास धारदार हथियार और अन्य हथियार मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

राजस्थान में लगातार बढ़ रही हैं चांदी के कड़े लूटने की वारदातें

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत इकठ्ठा किए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यह घटना इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि राजस्थान में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर चांदी के कड़े लूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बूंदी की यह घटना इस तरह की चौथी बड़ी वारदात बताई जा रही है। इससे पहले भी कई जिलों में इसी तरह की क्रूर घटनाएं हो चुकी हैं, जिसने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पुरानी वारदातों से कनेक्शन तलाश रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक बूंदी की घटना के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की  कहीं इस वारदात के पीछे वही गैंग तो नहीं है, जिसने पहले जयपुर और सवाई माधोपुर में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है की अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: कमेला भूमि पर स्वामित्व विवाद गहराया, राजस्व टीम ने की पैमाइश; दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े

उत्तर प्रदेश: एक ही रात दो घरों में सेंध, 10 लाख से अधिक के जेवर-नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

उत्तर प्रदेश: बस्ती में गौर पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 5 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झपट्टेमारी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, फलदार पौधों को नुकसान; CMO प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन


Featured News