Contact for Advertisement 9650503773


छत्तीसगढ़: सेजेस पटेवा में मध्याह्न भोजन पर उठे सवाल, बच्चों को जली हुई खीर परोसने की तैयारी का आरोप

- Photo by : SOCIAL MEDIA

छत्तीसगढ़  Published by: Dakater Kumar Sen , छत्तीसगढ़  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 02:52:52 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by.: Dakater Kumar Sen ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 02:52:52 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: पालकों व शाला विकास समिति में भारी आक्रोश, समिति का पंजीयन निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने की मांग  21 नवंबर 2026 महासमुंद जिला के अंतर्गस्वामी आत्मानंद

विस्तार

छत्तीसगढ़: पालकों व शाला विकास समिति में भारी आक्रोश, समिति का पंजीयन निरस्त कर ब्लैकलिस्ट करने की मांग  21 नवंबर 2026 महासमुंद जिला के अंतर्गस्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), पटेवा में शनिवार को मध्याह्न भोजन के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। भोजन वितरण के समय बच्चों के लिए बनाई गई खीर जली हुई पाई गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वितरण के समय ताजी खीर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई थी और जली हुई खीर ही बच्चों को परोसने की तैयारी थी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी रही।  सूचना मिलते ही शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमलता जाटवर सहित अन्य सदस्य तत्काल विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भी बर्तन में खीर को जला हुआ पाया।


गुणवत्ता पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल बच्चों और पालकों ने बताया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी भोजन में कंकड़, कीड़े, मकड़ी, कॉकरोच और कांच के टुकड़े मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसी कारण कई बच्चे विद्यालय का भोजन नहीं करते हैं। बताया गया कि पूर्व में आए जांच दल और सरपंच के समक्ष भी भोजन में मकड़ी मिलने की बात स्वीकार की गई थी। इस बार साइमा, तुषार, आयुष, विकास सहित अन्य बच्चों से जुड़ी शिकायतों के साथ जली हुई खीर मिलने की बात भी निरीक्षण के दौरान सामने आई, जिसे मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी माना।
जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील जांच टीम भी पहुंची और पूरे मामले को जांच रिपोर्ट में दर्ज किया। 

पालकों और समिति सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पूर्व की जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग और एसडीएम कार्यालय जाने के बाद कहां गुम हो जाती है, इसका किसी को पता नहीं चलता और उच्च अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने सवाल उठाया कि जल्दबाजी या लापरवाही में ऐसा भोजन क्यों बनाया जा रहा है और यदि बच्चों की तबीयत खराब होती है, तो इसकी जवाबदेही मध्याह्न भोजन ड्यूटी वाले शिक्षक, प्राचार्य या अभिभावकों में से किसकी होगी? पंजीयन निरस्त करने और आंदोलन की चेतावनी शाला विकास समिति, पटेवा पंचायत, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने एकमत होकर वर्तमान महिला भोजन संचालन समिति को तत्काल हटाकर नई समिति को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है। साथ ही लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान महिला भोजन संचालन समिति का पंजीयन निरस्त किया जाए और उसे भविष्य में दोबारा किसी भी स्कूल का टेंडर न दिया जाए। 

 ताकि यह समिति अपने फायदे के लिए बच्चों के स्वास्थ्य के साथ दोबारा खिलवाड़ न कर सके। चेतावनी दी गई है कि यदि शिक्षा विभाग ने शीघ्र उचित कदम नहीं उठाया, तो विद्यार्थी, अभिभावक और शाला विकास समिति के पदाधिकारी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान पटेवा सरपंच एस. पी. राजू ध्रुव, मानपुर सरपंच रोमेश साहू, प्राचार्य अरुण कुमार बनर्जी, खंड शिक्षा अधिकारी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमलता जाटवर, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि राजू शुक्ला, देवराज साहू, तरुण पाटकर, शहनाज, राजेश अग्रवाल, नोहर निषाद सहित अन्य पालक और अंग्रेजी माध्यम के समस्त शिक्षकगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related News

झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी

वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

गुजरात: नई दिल्ली में सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता पर विचार गोष्ठी आयोजित, नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने की शिरकत


Featured News