Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: नई दिल्ली में सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता पर विचार गोष्ठी आयोजित, नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 03:21:17 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 03:21:17 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति की नई दिल्ली इकाई के तत्वावधान में रविवार को खानपुर देवली रोड स्थित कार्यालय सभागार में ‘सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता’ विषय पर एक विशेष वि

विस्तार

गुजरात: न्याय एवं अधिकार समिति की नई दिल्ली इकाई के तत्वावधान में रविवार को खानपुर देवली रोड स्थित कार्यालय सभागार में ‘सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता’ विषय पर एक विशेष विचार गोष्ठी व बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधिक विशेषज्ञों, सामाजिक विचारकों और समिति के पदाधिकारियों ने आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, दिल्ली उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अजय कुमार जैन ने कहा कि कानून की बुनियादी जानकारी हर नागरिक के पास होनी चाहिए। 

जब व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझता है, तभी वह शोषण और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लेखक व शोधकर्ता श्री विकास खितौलिया (पूर्व जिला महामंत्री, भाजपा) ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और विधिक सहायता का लाभ पहुँचाना ही सच्चा सामाजिक कार्य है। विशिष्ट अतिथि श्री प्रदीप पांडेय (प्रदेश सचिव - युवक प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ) ने युवाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संगठित होकर विधिक जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभ