Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से 23 वर्षीय आरोपी घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ashif Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 24/11/2026 02:58:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ashif Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 24/11/2026 02:58:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.11.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा बौड़ाकी कट के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 23.11.2026 को थाना दादरी पुलिस द्वारा बौड़ाकी कट के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया जिस पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रुकने के बजाय मोटरसाइकिल को तेजी से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आगे चलकर फोरमी कंपनी गोल चक्कर के पास उनकी मोटरसाइकिल झाड़ियों में फंस गयी जिस पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान लोकेश पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर उम्र करीब 23 वर्ष के रुप में हुयी है। 

बदमाश के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, एक बैग में चोरी/स्नैच किये हुए 09 मोबाइल फोन व चोरी के 02 सिक्के सफ़ेद धातु बरामद हुए है। घायल अभियुक्त की निशादेही से चोरी की 04 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। अभियुक्त का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बरामद मोबाइल फोन अभियुक्त द्वारा अपने साथी देव के साथ मिलकर कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से चलते-फिरते राहगीरों से छीने गये थे। अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटरसाइकिल को जनपद बुलंदशहर के सरकारी हॉस्पिटल के सामने पठान वाली मस्जिद के गेट से चुराई गयी थी 

जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सिटी पर मु0अ0सं0 1217/2025 धारा 303(2) पंजीकृत है। माह अगस्त में इनके द्वारा अपने एक अन्य साथी आकाश के साथ मिलकर सेक्टर जू-3 के A ब्लॉक में बन्द पड़े एक घर में रात्रि के समय ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी किया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त लोकेश से 02 सिक्के (सफेद धातु) बरामद किये गये है। निशादेही से बरामद हुई 04 मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी की जा रही है। इनके द्वारा कारित की गयी अन्य घटनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। अभियुक्त का विवरण- लोकेश पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खवासपुर, थाना चोला, जिला बुलंदशहर उम्र करीब 23 वर्ष।

आपराधिक इतिहास का विवरण 1.मु0अ0सं0 404/26 धारा 331(4)/305,317(2) बीएनएस थाना दादरी, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। 2.मु0अ0सं0 1217/2025 अंतर्गत धारा 303(2) थाना कोतवाली सिटी, जनपद बुलंदशहर। 3.मु0अ0सं0 179/2026 धारा 109(1),115(2),352 बीएनएस थाना चोला, बुलंदशहर। बरामदगी का विवरण- 1-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 2-चोरी/स्नैच किये हुए 09 मोबाइल फोन 3-चोरी की 05 मोटरसाइकिल 4-चोरी के 02 सिक्के (सफेद धातु।  
 

Related News

झारखण्ड: लालपनिया में 26वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी

वेस्ट बंगाल: अवैध कोयला तस्करी का खुलासा, दो ट्रक जब्त; तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: कार्तिक पूर्णिमा पर टांडा पुल और वैष्णोपुर में उमड़ी भीड़, प्रशासन मुस्तैद

गुजरात: नई दिल्ली में सामाजिक कार्य एवं कानूनी जागरूकता पर विचार गोष्ठी आयोजित, नागरिकों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: पैतृक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, सब्जियां उखाड़ने और मारपीट की धमकी देने का आरोप

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने की शिरकत


Featured News