Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश शहर में निकली चुनरी यात्रा, पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत
 

शहर में निकली चुनरी यात्रा - Photo by : NCR Samachar

मध्य प्रदेश  Published by: Imran , Date: 30/09/2022 03:13:34 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Imran ,
  • Date:
  • 30/09/2022 03:13:34 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक के नेतृत्व में कसरावद की कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुई भव्य विशाल चुनरी यात्रा। यात्रा देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए गुरुवार को चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों महिला एवं पुरुष हुए शामिल। 

विस्तार

मध्य प्रदेश में खुशहाली की कामना के साथ शहर में निकली चुनरी यात्रा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक के नेतृत्व में कसरावद कृषि उपज मंडी से शुरू हुई विशाल भव्य चुनरी यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव हुए शामिल। 

मध्य प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक के नेतृत्व में कसरावद की कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुई भव्य विशाल चुनरी यात्रा। यात्रा देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए गुरुवार को चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों महिला एवं पुरुष हुए शामिल। 

पूजा नावडातौडी के मां रेवा नर्मदा नदी तट पर स्थित शालीवाहन मंदिर में शिवलिंग की पूजा के साथ यात्रा शुरू हुई। पुरुष एवं महिलाएं कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंची। इस दौरान सिर में साफा बांधे महिलाओं ने बैंड बाजे के धुन पर जमकर डांस किया। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुस्लिम समुदाय के शहर सदर एवं मुस्लिम जनों ने भी में स्वागत किया।

आयोजन कसरावद विधायक के नेतृत्व में मां रेवा नर्मदा की चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, कसरावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शेरू यादव, कसरावद जनपद पंचायत अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, कसरावद नगर परिषद अध्यक्ष विमल राजेंद्र सिंह यादव, भी मौजूद रहे।

मां नर्मदा चुनरी यात्रा शुरू हुई कसरावद कृषि उपज मंडी से विजय स्तंभ चौराहा इंदौर रोड छोटा नाका होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ  भव्य विशाल चुनरी  यात्रा विजय स्तंभ पहुंची यातायात व्यवस्था बनाने में कसरावद थाना प्रभारी पुष्प करण मुवेंल सहित बड़ी संख्या में जवान मुस्तैद किए गए थे।