-
☰
No image found.
Fake Call Center Busted: एक्सपोर्टर्स से ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर का हुआ पर्दाफाश, 18 आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
दिल्ली: साइबर पुलिस ने एक्सपोर्टर्स को विदेशी ग्राहक और एक्सपोर्ट से जुड़े सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है।
विस्तार
दिल्ली: साइबर पुलिस ने एक्सपोर्टर्स को विदेशी ग्राहक और एक्सपोर्ट से जुड़े सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के कथित मास्टरमाइंड प्रदीप कुमार समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह INDIA2EXPORTS.COM नाम की वेबसाइट के जरिए देशभर के व्यापारियों को निशाना बनाता था। नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर मिली शिकायतों के आधार पर तकनीकी जांच की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉल सेंटर पर छापा मारा। विदेशी खरीदार और सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली जांच में सामने आया कि आरोपी पहले एक्सपोर्टर्स से रजिस्ट्रेशन के नाम पर करीब 5 हजार रुपये लेते थे। इसके बाद ग्लोबल गैप और ट्रस्ट सर्टिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं के बहाने उनसे 19,780 रुपये और 41,300 रुपये तक की अतिरिक्त रकम वसूलते थे। ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों से वॉट्सऐप पर संपर्क करते थे और खुद को विदेशी खरीदार बताकर फर्जी बातचीत दिखाते थे। पैसे मिलने के बाद वे पीड़ितों से संपर्क बंद कर देते थे। कॉल सेंटर से डिजिटल सामान बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें 20 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड, 6 लैपटॉप, 9 सीपीयू और एक डेबिट कार्ड शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक अब तक इस गिरोह से जुड़े देशभर में 19 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों में कुल 10,57,780 रुपये की धोखाधड़ी का पता चला है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन एक्सपोर्ट सर्विस या कंसल्टेंसी को भुगतान करने से पहले उसकी पूरी जांच करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
