-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी से राहत के लिए AIMM ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रमुख चौराहों पर प्याऊ लगाने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आम जनता, राहगीरों एवं बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्याऊ व्यवस्था कराने की मांग की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आम जनता, राहगीरों एवं बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्याऊ व्यवस्था कराने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि पिछले सप्ताह भी ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी की ओर से जिलाधिकारी को भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ व्यवस्था कराने के संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक उस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मुख्तार अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और लू के कारण आम नागरिक, राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक, यात्री और बाजारों में आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। वहीं बेजुबान पशु-पक्षी भी पानी की कमी के कारण परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। प्रशासन द्वारा समय रहते प्याऊ की व्यवस्था कराई जाती है तो हजारों लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए जनहित में तत्काल कार्रवाई की जाए, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
मुख्तार अहमद ने कहा कि पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बिना किसी देरी के शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर प्याऊ लगाई जाएं और गर्मी के मौसम तक नियमित रूप से उनकी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश: CM योगी का बड़ा तोहफा, 139 विकास परियोजनाओं की सौगात
राजस्थान: जाट छात्रावास विकास को लेकर आमसभा हुई आयोजित, कई अहम फैसलों पर बनी सहमति
उत्तर प्रदेश: पॉश सोसाइटी में दिखा तेज रफ्तार कार का कहर, 4 साल की मासूम हुई गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश: मुक्तिधाम में दिखेगा जीवन चक्र, जन्म से मृत्यु तक की मूर्तियां होंगी स्थापित
उत्तर प्रदेश: रोटरी क्लब ने पुलिसकर्मियों को बांटी छतरियां, निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
