Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 04:04:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 04:04:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं प्रशासनिक टीम ने बहेड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं प्रशासनिक टीम ने बहेड़ी क्षेत्र में छापेमारी कर दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, 24 जून की मध्यरात्रि को ग्राम उनई, थाना बहेड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक टीम ने मौके पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दो जेसीबी मशीनें और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन एवं खनिज परिवहन में संलिप्त पाई गईं। प्रशासनिक टीम को देखते ही वाहन चालक और संचालक वाहनों को लेकर जंगल की ओर भागने लगे। हालांकि टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया और सभी वाहनों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद संबंधित वाहनों के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन के आरोप में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना बहेड़ी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन ने बताया कि इससे पूर्व भी तहसील सदर क्षेत्र के थाना सुभाषनगर अंतर्गत अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन को सीज किया गया था। लगातार की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए वाहनों के विरुद्ध अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली प्रस्तावित है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी बरेली के निर्देशों के अनुपालन में जनपद भर में खनन माफियाओं पर नजर रखी जा रही है तथा शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


Featured News