Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खुर्जा में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, अवैध निर्माणों पर उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Prakash Sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 03:10:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Jay Prakash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 03:10:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के न्यू शिवपुरी, गली नंबर-8 में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान पर काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के न्यू शिवपुरी, गली नंबर-8 में निर्माणाधीन तीन मंजिला मकान पर काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, पिलखुवा (हापुड़) निवासी चमन न्यू शिवपुरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर लेंटर की सेंटरिंग का कार्य कर रहा था। आरोप है कि कार्य के दौरान वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के जीजा लेखराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ठेकेदार राहुल और मकान मालिक द्वारा घायल मजदूर के उपचार की तत्काल व्यवस्था नहीं की गई। कुछ समय बाद साथी मजदूरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की मांग की है। मजदूर की मौत के बाद परिजन शव लेकर नगर कोतवाली पहुंचे और विरोध जताने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें उचित कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया।

अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों पर सवाल घटना के बाद क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों और श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुर्जा क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के बहुमंजिला निर्माण कार्य जारी हैं। निर्माण स्थलों पर मजदूरों के लिए सुरक्षा उपकरणों और एहतियाती व्यवस्थाओं का अभाव देखने को मिलता है। लोगों का आरोप है कि ऐसे निर्माण कार्यों पर संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: शिरूर तहसील कार्यालयातील अव्यवस्थेमुळे नागरिक त्रस्त, मनमानी कारभाराचे का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: बढ़ते अपराधों पर जूली का हमला, बोले- भाजपा राज में कानून व्यवस्था हुई बदहाल  

उत्तर प्रदेश: ई-रजिस्ट्री और निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना दसवें दिन भी रहा जारी

उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में जनहित के मुद्दे उठे, भरत तिवारी एनकाउंटर व कोचिंग अग्निकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तर प्रदेश: पिछले 31 मंगलवार से निरंतर हो रहा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का अभियान

उत्तर प्रदेश: ई-पंजीकरण और निजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना जारी, नौवें दिन भी रजिस्ट्री कार्य ठप


Featured News