Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: साइबर अपराधों से बचाव के लिए मुरैना पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0 अभियान शुरू

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 01:47:05 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 01:47:05 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का शुभारंभ मुरैना जिले में किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0” अभियान का शुभारंभ मुरैना जिले में किया गया। अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल से की गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए निर्देश दिए गए कि साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने अभियान के सफल संचालन के लिए सुरेन्द्र पाल सिंह डावर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा संबंधित एसडीओपी/सीएसपी को अनुभाग स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। 

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों, युवाओं और अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत जिलेभर में जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, लघु फिल्मों का प्रदर्शन, एनीमेशन वीडियो, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरण, शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम तथा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर, रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी अभिषेक जादौन सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिकाधिक नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related News

उत्तर प्रदेश: बरेली में अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई

मध्य प्रदेश: मुरैना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलेभर में नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत प्राचीन शिव मंदिर में विशाल भंडारा, भक्तों ने लिया प्रसाद का आनंद

उत्तर प्रदेश: खुर्जा में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, अवैध निर्माणों पर उठे सवाल

गुजरात: नशामुक्त समाज के लिए तापी पुलिस का जागरूकता अभियान, SOG टीम गांव-गांव पहुंचा रही संदेश

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के कद्दावर नेता नवाब सिंह नागर को भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बड़ी कमान


Featured News