-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लखनऊ हादसे के बाद फर्रुखाबद प्रशासन का बड़ा एक्शन, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट समेत तीन कोचिंग-कंप्यूटर सेंटर सील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुए हालिया हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुए हालिया हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक और शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सीओ सिटी और नगर पालिका की टीम के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई के दौरान शहर के दो बड़े शॉपिंग मॉल—विशाल मेगा मार्ट और वी-मार्ट—समेत दो कोचिंग सेंटर और एक कंप्यूटर सेंटर को सील कर दिया गया। पहले दी गई थी चेतावनी प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को ही टीम ने शहर के विभिन्न व्यावसायिक और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालकों को सख्त हिदायत दी गई थी कि व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शाम 5 बजे शुरू हुआ 'सील' अभियान बुधवार शाम करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ कार्रवाई के लिए निकला ए-प्लस कोचिंग सेंटर सबसे पहले टीम यहाँ पहुंची। जांच में पाया गया कि कोचिंग सेंटर तक जाने वाला रास्ता महज तीन फीट चौड़ा था, जो किसी भी आपात स्थिति के लिहाज से बेहद खतरनाक है। इसके अलावा यहाँ फायर फाइटिंग के पुख्ता इंतजाम भी नहीं थे, जिसके बाद इसे सील कर दिया गया। आर कंप्यूटर सेंटर (फतेहगढ़):* सुरक्षा मानकों में गंभीर खा निरीक्षण के दौरान यहाँ कोई जिम्मेदार कर्मचारी या संचालक मौजूद नहीं मिला। नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के जेई अंकित की मौजूदगी में संस्थान पर ताला जड़कर इसे सील किया गया। ग्राहकों से खाली कराए गए विशाल मेगा मार्ट और वी-मार्ट शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई के बाद टीम फर्रुखाबाद शहर स्थित *विशाल मेगा मार्ट* पहुंची। उस वक्त मॉल के अंदर भारी तादाद में लोग खरीदारी कर रहे थे। प्रशासन ने लाउडस्पीकर से उद्घोषणा Anouncement कर ग्राहकों को सुरक्षित बाहर निकलने की अपील की। मॉल खाली होते ही उसे सील कर दिया गया। हालांकि, मॉल के कर्मचारियों ने दलील दी कि कमियों को ठीक करने के लिए मिस्त्री बुलाए गए हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना करते हुए कार्रवाई पूरी की। इसके बाद ठंडी सड़क स्थित वी-मार्ट पर भी इसी तरह की कार्रवाई दोहराई गई। वहाँ भी मौजूद ग्राहकों को बाहर निकालकर प्रतिष्ठान पर सरकारी सील लगा दी गई। क्या बोले जिम्मेदार अधिकारी? नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के जेई अंकित ने बताया सभी ठिकानों पर अग्निशमन सुरक्षा (Fire Safety) से जुड़े इंतजाम अधूरे थे। कहीं एंट्री-एग्जिट (प्रवेश-निकास) का रास्ता बेहद संकरा था, तो कहीं फायर अलार्म और अन्य सुरक्षा उपकरण कबाड़ हो चुके थे। जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई देर रात करीब 9 बजे तक जारी रही। शहर में चर्चा का विषय दिनदहाड़े बड़े मॉल्स और कोचिंग सेंटरों पर हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के व्यापारियों और संस्थान संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम जनता ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक और व्यावसायिक जगहों पर सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होना ही चाहिए ताकि किसी भी बड़े हादसे को वक्त रहते रोका जा सके।
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर चंबल में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
उत्तर प्रदेश: पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और न्यायालयी कार्यों में देरी से आम नागरिक परेशान
उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: थड़ोद में अधूरा नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, 20 दिन से निर्माण कार्य बंद
