Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्यासा बाजार, खामोश जिम्मेदार: 15 दिनों से बंद पड़ा जल निगम का पेयजल मशीन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 10:29:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 10:29:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच मनिहारी बाजार के लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बाजार में जल निगम द्वारा लगाया गया सार्वजनिक पेयजल मशीन पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़ा है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच मनिहारी बाजार के लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। बाजार में जल निगम द्वारा लगाया गया सार्वजनिक पेयजल मशीन पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़ा है, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों का कहना है कि यह मशीन बाजार में शुद्ध पेयजल का एकमात्र सार्वजनिक स्रोत थी। इसके बंद होने से सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों, यात्रियों और व्यापारियों को उठानी पड़ रही है। एक ओर सरकार हर घर और हर व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दावे कर रही है। 

वहीं दूसरी ओर मनिहारी बाजार में लोगों को एक गिलास पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में  कार्यशैली पर सवाल उठना लाजिमी है। स्थानीय नागरिकों ने जल निगम से मांग की है कि खराब पड़े पेयजल मशीन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बाजार की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा? जब तक मशीन दुरुस्त नहीं होती, तब तक लोगों को केवल आश्वासनों का पानी ही पीना पड़ेगा।

Related News

मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर चंबल में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

उत्तर प्रदेश: पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और न्यायालयी कार्यों में देरी से आम नागरिक परेशान

उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ हादसे के बाद फर्रुखाबद प्रशासन का बड़ा एक्शन, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट समेत तीन कोचिंग-कंप्यूटर सेंटर सील

मध्य प्रदेश: थड़ोद में अधूरा नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, 20 दिन से निर्माण कार्य बंद

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News