-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मानसून की देरी से आधा सूखा जून, बारिश के इंतजार में बेहाल हुए अन्नदाता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में इस बार मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है. सामान्यतः 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में दस्तक देने वाला मानसून 24 जून बुधवार तक सक्रिय नहीं हो सका है. मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे अलनीनो के प्रभाव को प्रमुख कारण मान रहे हैं.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में इस बार मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है. सामान्यतः 18 से 20 जून के बीच प्रदेश में दस्तक देने वाला मानसून 24 जून बुधवार तक सक्रिय नहीं हो सका है. मौसम वैज्ञानिक इसके पीछे अलनीनो के प्रभाव को प्रमुख कारण मान रहे हैं. इसका असर जून माह की वर्षा पर साफ दिख रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इस बार एक से 24 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के 75 में से 54 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं 37 जिलों में स्थिति अत्यधिक चिंता जनक है. इससे धान सहित खरीफ की फसलों की बुवाई मक्का, अरहर और हरी सब्जियों के उत्पादन पर बुरा असर पड़ने वाला है. मौसम विभाग के जून माह के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 37 जिलों में सामान्य से 60 से 99 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है. यानी प्रदेश के आधे से अधिक जिले सूखे जैसे हालात से जूझ रहे हैं। वही 17 जिलों में 20 से 59 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है. इस तरह कुल 54 जिलों में वर्षा की कमी दर्ज की गई है. वर्षा की अत्यधिक कमी वाले जिलों में अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा,बाराबंकी,बस्ती,भदोही,चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, जौनपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, पीलीभीत और शामली शामिल हैं.वहीं गाज़ीपुर गोरखपुर, हरदोई, रायबरेली,सीतापुर सुल्तानपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बरेली, बिजनौर, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, रामपुर, सहारनपुर और शाहजहांपुर मे 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर चंबल में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
उत्तर प्रदेश: पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और न्यायालयी कार्यों में देरी से आम नागरिक परेशान
उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश: थड़ोद में अधूरा नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, 20 दिन से निर्माण कार्य बंद
