Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 11:15:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 11:15:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नगर के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू जी गली स्थित 'नेहा नर्सिंग होम' के ऑपरेशन थियेटर (OT) को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नगर के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू जी गली स्थित 'नेहा नर्सिंग होम' के ऑपरेशन थियेटर (OT) को सील कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने जब अस्पताल में छापेमारी की, तो वहाँ गंभीर अनियमितताएं और मरीजों की जान से खिलवाड़ होता पाया गया। जांच के दौरान मौके से डॉक्टर नदार सीएमओ द्वारा गठित इस विशेष टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नोडल निजी पंजीकृत चिकित्सालय) और सीओ सिटी अभय वर्मा शामिल रहे। जब यह संयुक्त टीम अचानक निरीक्षण करने नर्सिंग होम पहुंची, तो हैरान करने वाली बात यह रही कि मौके पर कोई भी जिम्मेदार चिकित्सक मौजूद नहीं मिला।

OT में मिले एक्सपायर्ड इंजेक्शन जांच टीम को अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से एथामसिलेट (Ethamsylate) नामक चार ऐसे इंजेक्शन बरामद हुए, जिनकी एक्सपायरी डेट 3 मार्च 2026 थी। एक्सपायर्ड दवाओं का ऑपरेशन थियेटर में रखा होना मरीजों की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। कागजों पर 100 बेड, मौके पर मिले सिर्फ 67  अस्पताल के पंजीकरण और जमीनी हकीकत में भी बड़ा झोल देखने को मिला। यह नर्सिंग होम 100 बेड की क्षमता पर पंजीकृत था, लेकिन मौके पर जांच करने पर केवल 67 बेड ही उपलब्ध पाए ग बायोमेडिकल वेस्ट और फायर सेफ्टी में भारी लापरवाही 

अस्पताल प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट (अस्पताल के कचरे) के निस्तारण के मानकों को पूरी तरह दरकिनार किया जा रहा था। 15 जून के बाद से अस्पताल की बायोमेडिकल वेस्ट लॉगबुक भी अधूरी पड़ी थी। इस पर संचालक ने सफाई दी कि अस्पताल का मेडिकल कचरा सीधे नगर पालिका की गाड़ी में डाल दिया जाता है, जो कि नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही अस्पताल में फायर एनओसी (Fire NOC) के नियमों का भी सही से पालन नहीं हो रहा था। प्रशासन की सख्त कार्रवाई  अस्पताल का संचालन चिकित्सा मानकों के सर्वथा विपरीत और अवैध रूप से पाए जाने पर, संयुक्त टीम ने तत्काल प्रभाव से नर्सिंग होम के ऑपरेशन थियेटर (OT) को सील कर दिया है। इस कार्रवाई से इलाके के अन्य निजी अस्पतालों और संचालकों में हड़कंप मच गया है।


Featured News