Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: अनास नदी में मिला रोहित पंचाल का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Riyaz Mohammad Khan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 25/06/2026 10:40:34 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Riyaz Mohammad Khan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 25/06/2026 10:40:34 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले के काकनवानी निवासी 35 वर्षीय रोहित पंचाल का शव बुधवार देर रात नागनवाट अनास नदी में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रोहित शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, जबकि उनका मोबाइल फोन घर पर ही रखा हुआ था।

विस्तार

मध्य प्रदेश: झाबुआ जिले के काकनवानी निवासी 35 वर्षीय रोहित पंचाल का शव बुधवार देर रात नागनवाट अनास नदी में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। रोहित शाम करीब 6 बजे घर से निकले थे, जबकि उनका मोबाइल फोन घर पर ही रखा हुआ था। रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अनास नदी पुल पर एक बुलेट मोटरसाइकिल और पास में चप्पल मिली। जांच करने पर नदी में एक युवक का शव दिखाई दिया। वाहन नंबर के आधार पर पहचान रोहित पंचाल के रूप में हुई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर अस्पताल भिजवाया। रोहित विवाहित थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

Related News

मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा पर चंबल में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

उत्तर प्रदेश: पासपोर्ट सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र और न्यायालयी कार्यों में देरी से आम नागरिक परेशान

उत्तर प्रदेश: नेहा नर्सिंग होम का ऑपरेशन थियेटर सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ हादसे के बाद फर्रुखाबद प्रशासन का बड़ा एक्शन, विशाल मेगा मार्ट, वी-मार्ट समेत तीन कोचिंग-कंप्यूटर सेंटर सील

मध्य प्रदेश: थड़ोद में अधूरा नाला बना ग्रामीणों की परेशानी का कारण, 20 दिन से निर्माण कार्य बंद

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश


Featured News