-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में युवक की हत्या से सनसनी, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 10-12 हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। युवक अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत जा रहा था। वहां हमलावर पहले से बैठे थे।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 10-12 हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। युवक अपने पिता के लिए खाना लेकर खेत जा रहा था। वहां हमलावर पहले से बैठे थे। हमलावरों को जब लगा कि युवक की मौत हो गई है तो बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए। डेढ़ साल पहले डांस देखने को लेकर युवक का गांव के लड़कों से झगड़ा हुआ था। उसके बाद से ही लड़के रंजिश मान रहे थे और एक बार पहले भी हमला कर चुके थे। हत्या की सूचना पर एसपी-सीओ पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। मामला भांवरकोल थाना क्षेत्र का हैवीरपुर गांव के रहने वाले श्रीकांत यादव खेती-किसानी और पशुपालन का काम करते हैं। घर में पत्नी मीरा देवी, बड़ा बेटा अजय यादव (20), छोटा बेटा नीतीश यादव और बेटी बबली हैं। छोटा बेटा बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि अजय घर पर रहकर ही पिता के काम में हाथ बंटाता था। पिता के लिए खाना लेकर जा रहा था आज सुबह करीब 9 बजे श्रीकांत खेती के काम के लिए डेरे पर गए हुए थे। उनके लिए खाना लेकर अजय साइकिल से डेरे पर जा रहा था। रास्ते में नहर के पास पहले से बैठे 10-12 लड़कों ने उसे रोका और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। और उसको मार डालें बेटे की मौत के बाद मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक से आए थे हमलावर अजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आरोपियों को जब भरोसा हो गया कि अजय मर गया है तो बाइक उठाकर मौके से फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोग और अजय के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और तुरंत अस्पताल लेकर भागे। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी वीरपुर PHC से युवक को CHC मुहम्मदाबाद रेफर किया गया। CHC से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या की सूचना पर SP ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर और CO सुधाकर पांडेय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे बारात में डांस देखने के लिए भिड़े करीब 1 साल पहले गांव में एक बारात आई थी। रात में बारात के लिए डांस की व्यवस्था की गई थी। यहां अजय भी गया था और गांव के कई लड़के पहुंचे थे। डांस देखने के लिए आगे बैठने को लेकर अजय और कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों में हाथापाई भी हो गई थी। लोगों ने समझाकर दोनों का समझौता दिया था दोनों उसे समय शांत हो गए थे उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा दिया और अजय अपने घर चला गया, लेकिन लड़के रंजिश मान रहे थे। इसके बाद अक्टूबर 2025 में भी अजय जब मवेशियों के लिए जूठन लेकर डेरा पर जा रहा था तब कुछ लोगों ने उसपर हमला कर दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था सूचना के दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनी एडिशनल एसपी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है और उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: बरहम बाबा मेले का हुआ शुभारंभ, विशाल दंगल में गूंजे जय श्री राम के नारे
राजस्थान: कॉलेज में ABVP ने लगाया हेल्प डेस्क, विद्यार्थियों को मिली प्रवेश सहायता
